Rewari News : मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन

रेवाड़ी मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य विषय मंडल स्तर पर होने वाली कार्यकारिणी को लेकर तैयारियों से सम्बंधित था। इस बैठक में बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति  से सम्बंधित रहा। इस बैठक में रेवाड़ी मंडल प्रभारी, CRWC डायरेक्टर दीपा भारद्वाज ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी से निभानी चाहिए। तिरंगा यात्रा में जोर शोर से भाग ले। भाजपा को मजबूत करने का काम करें। 



रेवाड़ी मंडल मैं रहने वाले प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जिले के पदाधिकारी व मंडल पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य मोर्चा के अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रमुख पालक व बूथ अध्यक्ष की बैठक 25 जुलाई को होनी तय हुई व रेवाड़ी मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला के द्वारा किये जा रहे कार्यों को सराहते हुए कहा कि ऐसे कार्य मंडल को आगे बढ़ाते है। इस बैठक में रेवाड़ी मंडल के महामंत्री- दीपक नाहाड़िया, उपाध्यक्ष- कैलाश चंद जांगिड़, जयमाला कौशिक, प्रेमराज, महेश स्वामी सचिव-तिलक गौड़, दीपेश भार्गव,गिरीश सिंगला, सुरेखा धींगड़ा, रोशन लाल, मीडिया प्रभारी- राजेश सैनी, आई टी सेल प्रभारी- दीपक ठाकुर और नितिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष- अजय अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू गुलाटी, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष जगराम, युवा मोर्चा के अध्यक्ष विकास कुमार , किसान मोर्चा के अध्यक्ष अशोक कुमार, त्रिभुवन भटनागर, नंद लाल धींगड़ा, बिंदु गुप्ता, श्री कृष्ण अग्रवाल ,सुरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें