Rewari News : मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा राज्य के मीडिया को दी सौगात, कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने CM का जताया आभार

रेवाड़ी, 26 जुलाई। विधायक कोसली लक्ष्मण सिंह यादव ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा राज्य के मीडिया कर्मियों को दी गई सौगात पर मुख्यमंत्री हरियाणा का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल राज्य में प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखते हैं, जो भी सुविधा प्रदान की जा सकती वो प्रदान करनें का कार्य करते हैं। विधायक कोसली लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा राज्य के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को अब सरकारी कर्मचारियों के समान  स्वास्थ्य बीमा सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हरियाणा ने राज्य के कर्मचारियों को कैशलेस सुविधा तथा आयुष्मान भारत और कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना की समीक्षा के दौरान कई अहम निर्णय लिए हैं। विधायक कोसली लक्ष्मण सिंह यादव ने बताया कि अब आजाद हिन्द फौज के सिपाहियों और उनके आश्रितों को भी कर्मचारियों के समान  स्वास्थ्य बीमा सुविधा दी जाएगी तथा आपातकाल में जेल में रहे लोगों के  परिजनों को भी  इस तर्ज पर सुविधा का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिंदी आंदोलन से जुड़े लोगों के परिवारों को भी  कर्मचारियों के समान स्वास्थ्य बीमा लाभ मिलेगा तथा द्वितीय विश्व युद्ध के बंदियों के परिजनों को भी इसी तर्ज पर स्वास्थ्य बीमा लाभ दिया जाएगा। लक्ष्मण ने बताया कि निर्माण श्रमिकों को भी आयुष्मान भारत योजना में कवर किया जायेगा तथा 01.80 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले  नम्बरदारों, चौकीदारों, आंगनवाड़ी वर्कर, आशा वर्करों के परिवारों को भी  आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ का लाभ दिया जाएगा। विधायक कोसली लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा ने गत दिवस  राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए  महंगाई भत्ते की दर में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। अब भारत सरकार की तर्ज पर महंगाई भत्ते की दर को 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत किया है, राज्य में 1 जुलाई से बढ़ी हुई दर लागू कि गई। इस बढ़ोत्तरी से हरियाणा के 2.85 लाख कर्मचारियों व 2.62 लाख पैंशनरों को लाभ होगा।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें