ग्राम समाचार, पथरगामा:- पथरगामा पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप पंडित उर्फ गोलू पंडित के नेतृत्व में तमाम पंचायत अध्यक्षों ने अपने-अपने पंचायत में वृक्षारोपण कर एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर डॉक्टर मुखर्जी का जन्मदिन मनाया गया| माल्यार्पण के उपरांत तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया| जन्म दिवस कार्यक्रम के मौके पर प्रखंड महामंत्री मुनीलाल भगत, संजय झा, प्रखंड उपाध्यक्ष सुशील भगत, सोनू भगत, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह भगत, जिला कार्यसमिति सदस्य संजीव सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णा बैरागी, विनोद कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे|
अमन राज:-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें