ग्राम समाचार, पथरगामा:- आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की एक बैठक योगिनी स्थान स्थित विवाह भवन में रखी गई जिसकी अध्यक्षता युवा मंडल अध्यक्ष रितिक राजा ने की| बैठक का संचालन मंडल महामंत्री निलेश कुमार भगत ने की | बैठक का मुख्य उद्देश्य परिचयात्मक एवं संगठनात्मक विषयों पर की गई इस बैठक मैं जिले से आए युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रियांशु राज, जिला उपाध्यक्ष नितिन ओझा, जिला महामंत्री अमित, अमन, महामंत्री सूरज सिंह, अतुल दुबे मुख्य रूप से मौजूद थे| बैठक में संगठन मजबूती एवं कई विषयों पर चर्चा की गई| बैठक में मुख्य रूप से मंडल उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह एवं राहुल सिंह, मंडल मंत्री राहुल पंडित, कोषाध्यक्ष प्रीतम कुमार, आईटी सेल संतोष भगत, सोशल मीडिया प्रभारी, अभिषेक पंडित, मीडिया प्रभारी अंकित कुमार, मीडिया प्रभारी रूपेश यादव, मंडल सदस्य श्रीकेश मंडल, अमन कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे|
अमन राज:-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें