ग्राम समाचार, पथरगामा:- प्रखंड अंतर्गत महेशलिट्टी पंचायत में विधायक अमित कुमार मंडल के सहयोग से 200 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया। जिसका उद्घाटन पथरगामा भाजपा मंडल अध्यक्ष पूर्वी रामस्वरूप पंडित उर्फ गोलू पंडित एवं विधायक प्रतिनिधि मुन्ना झा द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया गया। ग्रामीणों में काफी उत्साह का माहौल दिखा एवं विधायक अमित कुमार मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया गया। मौके पर संतोष पंडित, नवल महतो, मिथिलेश ठाकुर, नागेंद्र महतो एवं भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।
अमन राज:-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें