Pakur News: जिले भर में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन मनाएं गए.


ग्राम समाचार, पाकुड़। महान शिक्षाविद्, जनसंघ के संस्थापक , राष्ट्रनायक, श्रद्धेय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती  भाजपा के सभी बारह मंडलों में  मनाई गई और उनके पदचिह्नों पर अग्रसर रहने की शपथ ली।पाकुड़ नगर मंडल में नगर मंडल अध्यक्ष पंकज साहा जिला अध्यक्ष बलराम दुबे, पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता,अनुग्रहित प्रसाद साह एवं कार्यक्रम की प्रभारी मीरा प्रवीण सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, भाजपा जिला के उपाध्यक्ष अमृत पांडे,दिलीप सिंह, हिसाबी राय, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रूपाली सरकार, रवि जायसवाल, विश्वनाथ भगत, सोहन मंडल, पिंका पटेल के उपस्थित में  डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया थे।बीचामहल मंडल में भाजपा जिला उपाध्यक्ष खुदीराम साहा, बिचामहल मंडल अध्यक्ष तरुण साहा, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशीष सेन, अमित रजक, बिचामहल मंडल उपाध्यक्ष सहदेव साहा, दयाल साहा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। नवीनगर मंडल अध्यक्ष अरुण चौधरी के नेतृत्व और ज़िला उपाध्यक्ष अमृत पांडे की उपस्थिति में मालपहाड़ी पंचायत के पाइकपाड़ा में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। हिरणपुर मंडल के रानीपुर में मंडल अध्यक्ष श्री कैलाश सिंह के नेतृत्व् में पुष्प अर्पित कर मनाई गई।इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री जामु मरांडी,  जिला सोशल मीडिया प्रभारी जयंत मंडल, राम सेन, राहुल तिवारी, चंदन साहा, मोहनलाल साहा,आदि भाजपा कार्यकर्ता  उपस्थित रहे।अमड़ापाड़ा मंडल अध्यक्ष राकेश कु. दास की अध्यक्षता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा  संजीव कुमार उर्फ बबलू भगत श्रधांजलि अर्पित की और वृक्षारोपण भी किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री विजय भगत,भाजपा युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यक्रम प्रभारी सुनील मण्डल,रंजीत कुमार भगत,गौतम कुमार,सपन पाल, राज आनन्द,,गोपाल ,श्याम सुंदर पण्डित समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।पाकुड़िया ,गँधाईपुर मंडल लिट्टीपाड़ा मण्डल के कार्यकर्ताओं ने डॉ मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के नेता दानिएल किस्कू, जिला कार्यसमिति सदस्य राम प्रसाद मण्डल, राजू ठाकुर, संजय मण्डल,पलटन मरांडी,दीपेन मण्डल,ताला सोरेन एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।इसके अलावा अन्य सभी मंडलों में भी डौक्टर मुखर्जी की जयंती मनाई गई।इसकी जानकारी जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने दे।

ग्राम समाचार, पाकुड़ राजकुमार भगत की रिपोर्ट।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें