Pakur News: अमड़ापाड़ा भाजपा कार्यालय में सेमिनार का आयोजन किया गया.


ग्राम समाचार, पाकुड़। अमड़ापाड़ा स्थानीय बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को  सेमिनार का आयोजन मण्डल अध्यक्ष राकेश कुमार दास के अध्यक्षता में किया गया।जिसमें मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा संजीव कुमार उर्फ बबलू भगत रहे।उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोविड 19 के खिलाफ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी एवं साहसिक नेतृत्व की विश्व स्तर पर सराहना की जा रही है। कोरोना संक्रमण को कम करने तथा इस विकट समय मे देश की जनता को राहत देने हेतु बहुत ही अनुकरणीय कार्य प्रधानमंत्री जी के द्वारा किये गए। महामारी के खिलाफ लड़ाई में सभी राज्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक किया। देश भर के जिलों के उपयुक्त ,डॉक्टर,वैज्ञानिकों से लगातार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद स्थापित कर वहां की वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त कर उसके समाधान की दिशा में पूरी शक्ति लगा दी। एक तरफ देश मे महामारी को रोकना एवं अर्थ व्यवस्था को बनाये रखने एवं गरीब,किसान, मजदूर को सहायता पहुंचाने जैसे चुनौतीपूर्ण कार्य को सही तरीके से करने का कार्य किया। भारत जैसे विशाल जनसंख्या वाले देश मे इन चुनोतियों का सामना करने में देश के प्रधानमंत्री सफल साबित हुए।संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगया गया वहीं दूसरी ओर 2.76 लाख करोड़ की गरीब कल्याण योजना की घोषणा कर प्रधानमंत्री जी ने अपनी संवेदन शीलता को दर्शाया है। इस योजना के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को दीपावली तक मुफ्त अनाज देने का का सरकार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री के साहसिक नेतृत्व एवं आत्मनिर्भर भारत के आह्वान के फलस्वरूप देश के वैज्ञानिकों,चिकित्सकों,शोधकर्ताओं ने एक नही दो-दो प्रभावी वेक्सीन कोविशिल्ड और कॉवेक्सिन का निर्माण कर विज्ञान जगत में भारत की दक्षता को दर्शाया है।आज भारत मे विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है। भारत विश्व मे टीकाकरण के मामले में सबसे आगे है।लगभग 37 करोड़ लोगों को टीका लगाया जा चुका है।देश के समस्त जनता को मुफ्त में टीका देने का निर्णय प्रधानमंत्री जी ने लिया है। हम देश के वैज्ञानिकों,चिकित्सकों,शोधकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने अल्प समय मे टीका का निर्माण किया। प्लेग,पोलियो,टीबी का वेक्सीन बनने में कई वर्ष लग गए वही वर्तमान सरकार में कोरोना का टीका का निर्माण तुरंत हुआ। वसुदेव कुटुम्बकम की अवधारणा को मूर्तरूप देते हुए एवं अपनी वैश्विक जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए जरूरतमंद देशों को भी टीका भेजकर मदद करने का कार्य किया गया। ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने एवं आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु रेलमार्ग द्वारा ऑक्सीजन एक्सप्रेस,वायुमार्ग एवं जलमार्ग का प्रयोग किया गया। 1.50 लाख ऑक्सीजन सिलिंडर तथा 50000 वेंटिलेटर खरीद की मंजूरी देकर महामारी को काबू करने में सफलता हासिल की। पूरे देश भर में 1500 आक्सीजन प्लांट लगाये जा रहे है। पी पी कीट का निर्माण , वेंटिलेटर का निर्माण देश के अंदर आरम्भ कर आत्मनिर्भर भारत की दिशा की ओर कदम बढ़ाया है। सेवा ही संगठन कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे देश भर में इस संकट की घड़ी में जरूरतमंद लोगों को भोजन एवम आनाज उपलब्ध कराकर तथा मास्क,दवा तथा चिकित्सा सुविधा पहुँचाने के साथ ही साथ पूरे देश भर में ब्लड डोनेट कर देश सेवा का कार्य करने का काम किया है।वहीं विपक्षी दल के लोग केवल भ्रम फैलाने एवम इस महामारी से लड़ने में अवरोध पैदा करने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के माध्यम से देश सेवा के कार्य मे लगातार लगे रहेंगे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंत्री कन्हाई भगत,प्रदीप राय,पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रफुल्ल पाल, किसान मोर्चा जिला मंत्री सुनील मण्डल, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नीतीश कुमार, पूर्व युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राज आनन्द,शेलेन्द्र कुमार,संजय भगत,धीरज कुमार, मो.अखलाख,इजहार आलम,आकाश कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें