Jamtara News: भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक


ग्राम समाचार, ब्यूरो रिपोर्ट जामताड़ा:

भारतीय जनता पार्टी खैरा मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष निपेन सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट  नेता पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम में नेताओं ने भारत के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के द्वारा महामारी के इस कठिन संकट काल में देश के अंदर महामारी का नियंत्रण के लिए किए गए प्रयासों का प्रशंसा किया। साथ ही झारखंड प्रदेश में चल रहे वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार के विफलताओं को भी रेखांकित किया। बैठक को संबोधित करते हुए सत्यानंद झा  ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना एक उद्देश्य के लिए हुआ है। भाजपा का मूल उद्देश्य भारत को सार्वभौमिक शक्ति संपन्न भारतीय सभ्यता और संस्कृति के अनुकूल संपन्न राष्ट्र बनाना है। राष्ट्रवाद भाजपा का मूल मंत्र है। भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को इस बात का गर्व होना चाहिए। भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को चिर परिचित अंदाज में जोश भरते हुए कहा कि कोरोना महामारी काल में भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता लोगों का सेवा करने का काम किया है, जबकि प्रदेश के सत्ताधारी दल के लोग झारखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित भारत के प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर झारखंड प्रदेश के सरकार और यूपीए के लोग अपनी विफलता छुपाने के लिए केवल प्रधानमंत्री एवं भाजपा पर दोषारोपण करने का काम कर रहा था। भाजपा का एक एक सिपाही महामारी में लोगों का सेवा करने में लगा था जो सराहनीय है। मंडल ने स्थानीय मुद्दों को उठाते हुए बताया की राज्य में कोयला, लोहा, बालू तथा अन्य खनिज पदार्थों की लूट हो रही है। जिले एवं मंडलों में बैठे पदाधिकारी को जनता से उगाही के काम में लगा दिया गया है, यूपीए सरकार के मंत्री एवं विधायकों को उगाही किए गए रकम अधिकारी पहुंचाने के काम में व्यस्त हैं। जनता से इस सरकार को कोई सरोकार नहीं है। झारखंड के जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है, समय आने पर झारखंड का जनता इनको जवाब देगी और भारतीय जनता पार्टी को पुनः एक मौका देगी। कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में बांधकर वर्तमान झारखंड सरकार के द्वारा चलाए जा रहे गलत नीतियों का विरोध करने का आह्वान मंडल ने कियाl कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने संगठन को विस्तृत और मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिन रात मेहनत करने का आह्वान कियाl जामताड़ा जिले में भारतीय जनता पार्टी जामताड़ा और नाला दोनों विधानसभा में मजबूती मिले, दोनों ही विधानसभा में भाजपा का विधायक होl कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थेl कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रभास हेम्ब्रम, प्रभारी मनोज गोस्वामी, भाजपा उपाध्यक्ष अभय सिंह, तापस भट्टाचार्य, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत  यादव, दिलीप हेम्ब्रम  सुभाष यादव, सुबल सिंह, सभी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं मंडल कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित थेl

Share on Google Plus

Editor - विवेक, जामताड़ा (झारखंड).

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें