Jamtara News: पारा शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल विधानसभा अध्यक्ष से मिले

 युक्तिकरण के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष से मिले पारा शिक्षक संघ।


शुक्रवार को झारखंड पारा शिक्षक संघ के सदस्यों ने नाला विधायक-सह-विधानसभा अध्यक्ष माननीय रबीन्द्रनाथ महतो से बड़वा स्थित आवास पर मिले।

ग्राम समाचार फतेहपुर:

 पारा शिक्षक संघ जामताड़ा के फतेहपुर इकाई के सदस्यों ने महोदय से कहा कि कि हमलोगों को एक साजिश के तहत तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी बाँके बिहारी सिंह ने हमारे मूल विद्यालय से 25 से 30 किलोमीटर की दुरी पर पदस्थापित कर दिये। जब हमने कहा कि हमलोग अल्प मानदेय भोगी हैं इतनी दूरी तय करने में आर्थिक , शारीरिक, मानसिक दिक्कतें होगी। तब हमें ये आश्वासन देकर युक्तिकरण कराया गया कि दो माह बाद आपलोगों को घर से नजदीकी विद्यालय में पदस्थापित कर दिया जाएगा। परन्तु दो साल बीत जाने के बाद भी हमलोगों का पदास्थापित नज़दीकी विद्यालय में नही किया जिससे हमलोग ठगा महसूस कर रहे हैं।  विधानसभा अध्यक्ष ने जिला शिक्षा अधीक्षक से इस मुद्दे पर मोबाईल के माध्यम से बात किए तथा इसके समस्याओं पर यथाशीघ्र विचार करने को कहा।


प्रतिनीधि मंडल में गोपाल मंडल, कार्तिक मंडल, प्रेम सागर मंडल, मुकेश कुमार मंडल, महावीर मंडल, प्रशान्त कुमार यादव आदि शामिल थे।

 


   - जुली कुमारी, ग्राम समाचार फतेहपुर (जामताड़ा) . 


Share on Google Plus

Editor - विवेक, जामताड़ा (झारखंड).

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें