Jamtara News: भाजपा फतेहपुर मंडल की बैठक


भाजपा ने संगठन की मजबूती को लेकर किया फतेहपुर मंडल में बैठक !


ग्राम समाचार, ब्यूरो रिपोर्ट जामताड़ा:

प्रखंड अंतर्गत फतेहपुर बाजार स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के समक्ष भाजपा नेताओं द्वारा एक बैठक आयोजित कर संगठन की मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया गया । फतेहपुर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मंडल कार्यसमिति का बैठक हुई जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति अपनी कर्तव्यों का अनुपालन करते हुए , देश हितों का ध्यान रखते हुए आमजनों को केंद्र सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को हर अंतिम व्यक्ति तक ले जाने के साथ ही साथ भाजपा के संस्कार , विचारों को घर घर प्रचार प्रसार करते हुए लोगों का समर्थन प्राप्त करना आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया इस मौके पर प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल अतिथि के रूप में उपस्थित थे वहीं उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से संगठन पर मजबूती के लिए मेहनत करने की बात कही । वहीं उक्त मौके पर भाजपा के कद्दावर नेता सह पूर्व नगर अध्यक्ष जामताड़ा वीरेंद्र मंडल भी मौके पर पहुंचे थे वहीं उन्होंने कहा कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ की हड्डी होती है। वहीं इस मौके पर सोमनाथ सिंह जिला अध्यक्ष जिला महामंत्री प्रवास हेंब्रम, जिला मंत्री मनोज गोस्वामी, फतेहपुर मंडल अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी, जिला मंत्री पिंकी सामंत, महिला मोर्चा मंत्री विभा सिंह पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत यादव, जिला कार्यसमिति सदस्य पंकज मंडल, जिला उपाध्यक्ष किरण कुमारी बेसरा, फतेहपुर मंडल महामंत्री निवास यादव, फतेहपुर मंडल महामंत्री केदार मंडल, युवा मोर्चा अध्यक्ष फतेहपुर अमरजीत बर्मन, फतेहपुर अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मकरुद्दीन अंसारी महिला मोर्चा अध्यक्ष राधा रानी आदि काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे !


Share on Google Plus

Editor - विवेक, जामताड़ा (झारखंड).

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें