Jamtara News: इंडियन पंच के संस्थापक के निधन पर शोक सभा का आयोजन

ग्राम समाचार, ब्यूरो रिपोर्ट जामताड़ा:


 हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के संस्थापक रघुनंदन सिंह के निधन पर जामताड़ा झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राज किशोर सिंह के अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमे दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा के सदगति को लेकर ईश्वर से प्रार्थना किया गया। आज प्रातः पहर पटना के मेडिका अस्पताल में स्व0 सिंह ने अंतिम सॉस लिया। पत्रकारिता के जगत में, खासकर संथाल परगना एवं झारखंड -बिहार में पत्रकारिता के एक युग का अंत हो गया। स्व. रघुनन्दन सिंह अपने सिमित संसाधनों के बुते तीन दशक पूर्व संथाल परगना के देवघर में प्रथम समाचार पत्र प्रकाशित करने का कार्य किया था। इस अवसर पर मुख्य रूप से उदय शंकर सिंह, उदय किशोर सिंह, शिरोमणि यादव, अजीत कुमार, देवेष कुमार, विवेक आनंद, उज्जवल कुमार, संतोष मंडल, आरिफ अंसारी, मनोरंजन सिंह, प्रियरंजन पांडेय, विकास कुमार झा, विजय कुमार सिंह, पिन्टू मंडल  समेत अन्य पत्रकारों ने उनके निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

Share on Google Plus

Editor - विवेक, जामताड़ा (झारखंड).

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें