Jamtara News: खैरा सामुदायिक पुस्तकालय में बच्चों से रूबरू

शिक्षा पृथ्वी की सबसे मंहगी वस्तु, जिसे खरीदा नहीं ग्रहण किया जाता हैं


ग्राम समाचार, ब्यूरो रिपोर्ट जामताड़ा

शनिवार को जिले के नाला प्रखंड स्थित खैरा समुदायिक पुस्तकालय में बिंदापाथर थाना के एएसआई रवि रंजन कुमार एवं मोहन राम बच्चों से रूबरू हुए। उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन पुस्तकालय आने तथा पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा शिक्षा पृथ्वी की सभी भौतिक वस्तुओं से मंहगी हैं। उन्होंने कहा सोना, चांदी, हीरा, मोती, बंगला, गाड़ी ये सारी वस्तुऐं शिक्षा के सामने तुच्छ हैं। शिक्षा एक अनमोल वस्तु हैं, जिसे खरीदा नहीं ग्रहण किया जाता हैं।उन्होंने कहा शिक्षा ग्रहण करने के लिए लगन तथा धैर्य की आवश्यकता होती हैं। उन्होंने कहा समय बहुत तीव्र गति से गमन करता है, इसलिए सभी बच्चों को अपने विद्यार्थी जीवन में पठन पाठन के कार्य को शीघ्रता एवं ध्यानपूर्वक करना चाहिए। उन्होंने कहा ध्यान रहे बिता हुआ वक्त वापस नहीं आता हैं। मौके पर बच्चों को हिंदी व्याकरण एवं सामान्य ज्ञान की जानकारी दी गई। बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए पुस्तकालय के अध्यक्ष गौर चंद्र यादव ने हिन्दी व्याकरण एवं संस्कृत के मौलिक बिन्दुओं पर प्रकाश डाला।  पुस्तकालय के लाइब्रेरियन हबीबुल्लाह अंसारी ने पुस्तक संबंधी विभिन्न प्रकार की जानकारी बच्चों के साथ साझा किया तथा बच्चों को हर रोज पुस्तकालय आने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर सामाजिक दूरी का पालन करने तथा मास्क का प्रयोग करने के लिए बच्चों को दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर पुस्तकालय के  सचिव सफीक अंसारी, सुभाष यादव, राजकुमार यादव, नरसिंह चौधरी, सहित सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - विवेक, जामताड़ा (झारखंड).

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें