ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
ऐतिहासिक मंदार पर्वत पर निर्माणाधीन रोपवे का जिलाधिकारी सुहर्ष भगत ने रविवार को लिया जायजा। जायजा लेने के दौरान जिलाधिकारी ने मंदार पर्वत पर हो रहे विकास कार्य की तमाम प्रकार की जानकारियां हासिल की। जायजा लेने के बाद जिलाधिकारी ने बताया कि एक सप्ताह में रोपवे का परिचालन शुरू हो सकता है। निर्माणाधीन रोपवे के निचले स्टेशन पर विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। जबकि पर्वत शिखर के मध्य एवं चोटी के स्टेशन पर
विद्युतीकरण का कार्य प्रगति पर है। वही जिलाधिकारी ने मंदार पर्वत पर सैलानियों के लिए पर्यटन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए बैटरी चालित ई- रिक्सा का भी जायजा लिया। ई-रिक्शा सैलानियों के लिए परिभ्रमण में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसको लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। मौके पर एसडीएम मनोज कुमार चौधरी, अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें