चांदन न्यूज: केंद्रीय मंत्रिमंडल में आरसीपी सिंह शामिल होने से चांदन प्रखंड के कार्यकर्ता में खुशी का माहौल :-भाजपा नेता अरविंद पांडेय

ग्राम समाचार चांदन,बांका। ज्ञात हो कि बुधवार केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की गई थी जिसमें बिहार के बेटा जदयु के पहली बार केन्द्रीय मंत्रीमंडल मे शामिल होने और जदयु के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर सी पी सिंह को मंत्री बनाये जाने को लेकर गुरुवार शाम 4:00 बजे चांदन के डाक बंगला परिसर में जदयु के प्रखण्ड अध्यक्ष दीपक चौधरी कुशवाहा के नेतृत्व मे राजग के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा गया। केन्द्रीय मंत्रीमंडल के विस्तार मे जदयु के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर सी पी सिंह को लौह एवं इस्पात मंत्री बनाया गया है।आर सी पी सिंह को मंत्री बनाये जाने पर 

राजग कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते देखा गया। साथ ही जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष दीपक चौधरी कुशवाहा ने बताया कि जदयु के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मंत्री बनाये जाने से केन्द्रीय मंत्रीमंडल मे बिहार की भागीदारी बढ़ी है। और बिहार मे विकास की विकास में रफ्तार को तेज गति मिलेगी ।इस मौके पर भाजपा नेता अरविन्द कुमार पाण्डेय ,नन्दकिशोर वर्णवाल ,रंजन वर्णवाल ,समर यादव ,चतुर्भूज यादव ,बंशी दास ,देवेन्द्र चौधरी ,राजेन्द्र मंडल ,अमृत चौधरी एवं लक्ष्मण कापरी इत्यादि के साथ दर्जनों राजग कार्यकर्ता मौजूद थे। 

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें