ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
मालूम हो कि, 21 जुलाई को बकरीद पर्व मनाया जाएगा। जिसको लेकर बौंसी प्रखंड के बंधुआकुरावा थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने की। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि, बकरीद पर्व शांति एवं भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। साथ ही सभी लोगों से सहयोग करने की भी बात कही गई। किसी भी अफवाह पर
ध्यान नहीं देने को कहा गया। अगर किसी प्रकार की अफवाह फैलाई जाती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में बताया गया कि, इस बार कोरोना को लेकर मस्जिद में नमाज अदा नहीं की जाएगी। सभी लोगों को अपने अपने घरों में ही नमाज अदा करने की इजाजत होगी। इस अवसर पर सांप दहर मुखिया सरगुन यादव चिंकारा मुखिया पप्पू यादव दोनों समुदाय के लोग उपस्थित थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें