ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
बौंसी थाना क्षेत्र के ऊपर नीमा गांव में मामूली रास्ता विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बौंसी थाना क्षेत्र के ऊपर नीमा गांव में गुरुवार को मामूली रास्ता विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद ऊपर नीमा गांव निवासी पीड़ित शशिकांत मंडल ने बौंसी थाने में देर शाम आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में शशिकांत मंडल ने बताया है कि, गांव के ही कुमोद मंडल, करण मंडल एवं चंद्रशेखर मंडल ने शशिकांत मंडल की पुत्री शिवानी कुमारी, श्वेता कुमारी,
राखी कुमारी एवं दामाद वीर कुमर सिंह को मारकर जख्मी कर दिया है। साथ ही बताया गया कि, नामजद लोगों के साथ पूर्व से ही रास्ता विवाद चल रहा था। गुरुवार को जब दीवार दे रहे थे तो, इसी दौरान करण मंडल, चंद्रशेखर मंडल एवं कुमोद मंडल ने उसकी पुत्री एवं दामाद को मारकर जख्मी कर दिया। जिसके पश्चात सभी जख्मी लोगों का प्राथमिक उपचार बौंसी प्रखंड के रेफरल अस्पताल में कराया गया। इसी बावत बौंसी थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। वहीं थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने बताया कि, आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की छानबीन की जा रही है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें