ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
बौंसी थाना क्षेत्र के डहुआ गांव में दहेज को लेकर पति के द्वारा पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के डहुआ गांव निवासी शमशेर अंसारी ने अपनी पत्नी तबस्सुम खातून के साथ दहेज को लेकर मारपीट कर घर से निकाल दिया है। शनिवार को न्याय की गुहार लगाने तबस्सुम खातून अपने पिता जब्बार अंसारी के साथ बौंसी थाना पहुंची। जहां जब्बार अंसारी ने बताया कि, उसकी पुत्री की शादी डहुआ गांव
निवासी शमशेर अंसारी के साथ 2 वर्ष पूर्व हुई थी। अब उनकी पुत्री को एक पुत्र भी है। परंतु अब उसकी बेटी को शमशेर अंसारी, ससुर सादिक अंसारी सहित अन्य परिजन मिलकर प्रताड़ित कर रहे हैं। मौके पर तबस्सुम खातून ने बताया कि, उसके पति का बेगपुर गांव की दूसरी लड़की के साथ संबंध है। कुछ दिन पहले उस लड़की को लेकर फरार भी हो गया था। अब उसके पति का कहना है कि, वह अपने साथ पीड़िता को नहीं रखना चाहता है। इसलिए पीड़िता पुलिस से मदद की गुहार लगाने बौंसी थाना पहुंची है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें