ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन थाना अंतर्गत देवघर सुल्तानगंज मुख्य सड़क ब्याही मोड़ के समीप देवघर से आ रहे एक व्यक्ति की बाइक सवार की संतुलन खो जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबोध कुमार पिता संजय श्रीवास्तव ग्राम मंगरोडी पोस्ट डाढ़ीडीह थाना गोरीडीह झारखंड गिरिडीह निवासी देवघर से चान्दन की ओर आ रहे थे, जो मुंगेर के लिए निकले थे, बताया गया कि किसी बैंक में कार्यरत हैं। जो
तेज रफ्तार बाइक चलाने के कारण मोड़ पर संतुलन बिगड़ गया और बियाही मोड़ के पास ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की सूचना चांदन थाने को मिलते ही चांदन थाना प्रभारी रवि शंकर कुमार के आदेश पर स० अ० नी० मुखराम सिंह पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर एंबुलेंस के द्वारा जख्मी सुबोध कुमार को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन पहुंचाया। जहां उपचार कराया गया। स्थिति नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु देवघर रेफर कर दिया।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें