ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
सावन आते ही शिवभक्तों में एक गजब का उत्साह और उमंग देखने को मिलता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह माह शिवजी को बेहद प्रिय है। इस महीने भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा की जाती है। श्रावण मास में भगवान शिव शंकर को गंगा जल से अभिषेक किया जाता है। हजारों लाखों शिव भक्त इस महीने भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए कांवड़ यात्रा करते हैं। कंधे में कांवर रखकर
शिवजी का स्मरण करते हुए कई किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हैं। हालांकि कोरोना काल के चलते ऐसा नजारा देखने को नहीं मिलेगा। मान्यता है कि, जो कोई भक्त इस महीने भगवान शिव की सच्चे मन से आराधना करता है उसे भोले बाबा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उसकी समस्त प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। भक्तों के सारे पाप मिट जाते हैं। इसी कड़ी में बौसी प्रखंड के में सावन की पहली सोमवारी पर
गांधी चौक स्थित शिवालय, कालिया महादेव,पिपेश्वरनाथ मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में शिव भक्तों के द्वारा जलाभिषेक किया गया। इस अवसर पर शिव भक्तों द्वारा बेलपत्र धतूरा गंगाजल से बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान सबों ने समर्पित होकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इस अवसर पर हर हर महादेव, बोल बम के जयघोष से क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें