ग्राम समाचार,बाराहाट,बांका।
बिहारप्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा के पात्रंक 67 दिनांक 2 जुलाई 2021के आलोक में शनिवार को प्रखंड कांग्रेस कमिटी बाराहाट के अध्यक्ष नारायण सिंह मनोज की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम प्रखंड परिसर के बाहर सैनिक स्कूल के सामने किया गया। जिसमें देश में पेट्रोल, डीजल, एवं गैस के बढ़ते कीमत के विरुद्ध जनाक्रोश प्रगट किया गया।
जनता इस बढ़ती महंगाई से त्रस्त है। पेट्रोल ₹100 से ऊपर पार कर गई। डीजल के दाम में बेतहासा व्रिद्धि से किसान काफी परेशान है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश इंडियन कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव, इंटक जिला अध्यक्ष विनय कुमार कापरी, प्रखंड इंटक अध्यक्ष बालेश्वर ठाकुर, सरदार सुबोध पासवान, अशोक राय, आर्म यादव, मिथलेश यादव, रामविलाश शर्मा, मुन्ना मंडल, रामभजन मरीक, सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें