बांका न्यूज: निर्वतमान वरीय कोषागार पदाधिकारी सह जिला लेखा पदाधिकारी का आयोजित किया गया विदाई समाहरोह

ब्यूरो रिपोर्ट,ग्राम समाचार,बांका। 

समाहरणालय स्थित मिनी सभागार बाका में मंगलवार को निर्वतमान वरीय कोषागार पदाधिकारी सह जिला लेखा पदाधिकारी नवल किशोर यादव का विदाई समाहरोह आयोजित किया गया। विदाई समाहरोह का संचालन वरीय उपसमाहर्ता सत्येन्द्र कुमार द्वारा की गई एवं अध्यक्षता जिला पदाधिकारी  के द्वारा की गई। विदाई समाहरोह में जिला पदाधिकारी बाका, पुलिस अधीक्षक, बांका, उप विकास आयुक्त, बांका, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, बाका, 

जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बाका, अनुमंडल पदाधिकारी, बांका इन सभी वाक्ताओं ने नवल किशोर यादव को अत्यंत ही बहुमुखी प्रतिभा के धनी पदाधिकारी के रूप रेखांकित किया। सत्येन्द्र कुमार वरीय उपसमाहर्त्ता के द्वारा उन्हें एक कर्त्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी बताया एवं अपने संबोधन के क्रम में उनके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं को बहुत अच्छी तरह से पेस किया। अमिताभ सिन्हा, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बांका के द्वारा उन्हें जिले के लिए एक सर्वगुण सम्पन्न पदाधिकारी के रूप में रेखांकित किया। अनुमंडल पदाधिकारी बांका मनोज कुमार के द्वारा नवल किशोर यादव के कार्यकाल को सफल बताते 

हुए उनकी प्रशंसा की गई। मो० महफुज आलम, निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण बाका द्वारा मधेपुरा जिला में पूर्व पदस्थापन की अवधि के क्रम में एक दूसरे के साथ कार्य करने की बात बतायी एवं उनके द्वारा भी नवल किशोर यादव के व्यक्तित्व की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। उप विकास आयुक्त महोदय के द्वारा नवल किशोर यादव के कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उनके साथ पुनः भविष्य में एक साथ काम करने की इच्छा जतायी गयी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा भी नवल किशोर यादव के कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्हें जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के बीच के एक महत्वपूर्ण कड़ी बताया एवं उनके द्वारा संबोधन के क्रम में कहा गया कि किसी भी कार्य की नवल किशोर यादव को जिम्मेवारी सौपने के उपरान्त उस कार्य के 

सम्पन्न होने की शत प्रतिशत सफलता सुनिश्चित हो जाती है। जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा विदाई समाहरोह को संबोधित करते हुए नवल किशोर यादव को कर्त्तव्यनिष्ठ एवं जिम्मेदार पदाधिकारी की संज्ञा दी गयी साथ ही उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें प्रशिस्त पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। अंत में निर्वतमान जिला कोषागार पदाधिकारी के द्वारा अपने बाका जिले में छह साल के कार्यवधि को संतोषप्रद बताया एवं पिछले दो साल की अवधि के बारे में कहा जिला पदाधिकारी का मार्गदर्शन सदैव मिलता रहा। भविष्य में भी इसी तरह का मार्गदर्शन मिलता रहे इसकी कामना करता हूँ। अंत में सभी पदाधिकारियों ने नवलकिशोर यादव को पुष्प माला पहनाकर विदा किया। सधन्यवाद के साथ कार्यक्रम समाप्त की गई।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें