ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
बौंसी थाना क्षेत्र के अंगारू जबड़ा गांव में सोमवार को खाना खाना बनाने के दौरान एक महिला झुलस गई और गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जानकारी के अनुसार अंगारू जबड़ा निवासी पंकज लैया की 24 वर्षीय पत्नी रेखा देवी घर में खाना बना रही
थी। खाना बनाने के क्रम में उसके कपड़े में आग लग गई। आग से झुलस कर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला को एंबुलेंस के माध्यम से बौंसी रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर ऋषिकेश सिन्हा ने जख्मी महिला का उपचार किया और बेहतर चिकित्सा के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें