Bhagalpur News:भारतीय जनता पार्टी विजय मित्रा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न



ग्राम समाचार, भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी विजय मित्रा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत की अध्यक्षता में रविवार को शीला विवाह भवन बुढ़ानाथ में हुई। इस बैठक का संचालन मंडल महामंत्री अमरदीप शाह ने किया। इस बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर एवं स्वर्गीय श्याम प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी। भाजपा विजय मित्रा नगर मंडल की ओर से राजनीतिक प्रस्ताव मंडल उपाध्यक्ष डॉ विनय गुप्ता ने पढ़ा। इस राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन मंडल के युवा नेता योगेश पांडे एवं मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप जैन ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मंडल के मंत्री सूरज शर्मा ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत  ने कहा कि हम लोगों का एवं हमारे पार्टी का सिर्फ एक ही उद्देश्य है अपने क्षेत्र एवं अपने जिला का विकास करना। जिलाध्यक्ष रोहित पांडे ने संगठन को और धारदार एवं मजबूत बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया। पूर्व डिप्टी मेयर डॉ प्रीति शेखर ने कहा कि शहर में जाम की समस्या, भोलानाथ पुल की समस्या एवं शहर में पार्किंग की समस्या का जल्द से जल्द निराकरण होना चाहिए। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभय कुमार घोष सोनू दा ने कहा कि संगठन के बल पर ही समस्याओं का निराकरण एवं क्षेत्र का विकास कर सकते हैं। बैठक को संबोधित करने वालों में मंडल अध्यक्ष सुधीर भगत, भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित पांडे, पूर्व डिप्टी मेयर प्रीति शेखर प्रदेश, कार्यसमिति सदस्य अभय कुमार घोष सोनू दा, पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष निरंजन साह, जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला, जिला महामंत्री देवदत्त घोष, मुरारी पासवान, मंडल महामंत्री संजय भट्ट, अमरदीप साह, मंडल उपाध्यक्ष विनय गुप्ता, योगेश जैन एवं योगेश पांडे ने संबोधित किऊ। इस मौके पर भाजपा विजय मित्रा नगर मंडल के मंडल उपाध्यक्ष निरंजन सिंह,इंदु भूषण झा, धर्मेंद्र बबलू,जिला प्रवक्ता राजेश टंडन, सुनिधि मिश्रा,प्रह्लाद  चिरानिया, सूरज शर्मा,मनीष मिश्रा,सौरभ कुमार,गौरव कुमार शशि मोदी,हेमंत शर्मा,संदीप शर्मा विदुवाला सिंह,रवि शर्मा,ओम प्रकाश मंडल,मोंटी जोशी,विजय राही,दिनेश मंडल,गोपाल साह, खोखा चौबे,राजेश गोयल,गिरीश भगत,डॉ कामिनी शुक्ला,कांति सिंह,देव कुमार,धनंजय पांडे, करण किशोर ,तरुण,माखन लाल ,शिव कुमार खंडेल,राहुल तिवारी,राजीव तिवारी,राजेश तिवारी,सोमनाथ भारतीरामदेव साह, सुनीत लाल घोष,सुभाष यादव,मनोज बुधिया,संजीव गुप्ता संजीव शर्मा आदी सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें