ग्राम समाचार, भागलपुर। समाचार पत्र समूह पर आयकर के कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) बिहार के प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में कचहरी चौक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका गया और सरकार के विरोध में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश उपाध्याय ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केन्द्र की ओर से सच्च को दबाने की कोशिश हो रही है। आज लोकतंत्र को रौंदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ लोकतंत्र की हत्या है बल्कि कलम और कैमरे की आवाज को शांत करने का कार्य है। युवा नेता मनीष कुमार ने कहा यह सच्ची पत्रकारिता पर मोदी और शाह का प्रहार है। उन्होंने अविलंब इस छापेमारी को रोकने और मीडिया को स्वतंत्र रूप से काम करने देने की मांग की। मौके पर मंटू यादव, दयानंद यादव, आरिफ आजाद, कामेश्वर मंडल, सिकंदर चौधरी, पंकज चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Bhagalpur News:मजदूर कांग्रेस ने फूंका पीएम का पुतला

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें