चांदन न्यूज: राष्ट्रीय जनता दल का 25 वां स्थापना दिवस,पार्टी के द्वारा बताये गये मार्गों पर चलने का लिया संकल्प

ग्राम समाचार,चांदन,बाँका। चांदन प्रखंड के राजद कार्यकर्ताओं ने पर चांदन सरपंच के आवास पर पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष आशोक यादव  के नेतृत्व में पार्टी का 25 वां स्थापना दिवस बड़े ही धुमधाम से मनाया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे कार्यकर्ता को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी हमेशा ही गरीब, मजदुर,महादलित लोगो का पुर्ण विकास के लिए कार्य करती आ रही है। पार्टी सबका साथ सबका विकास करने के तर्ज पर 

चलती आ रही है। जिसका उदाहरण बिहार विधान सभा में देखने को मिली। पार्टी बिहार विधान सभा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। बिहार की जनता ने पार्टी को बड़ा जनाधार दिये था जिसके लिए बिहार की जनता बधाई के पात्र है। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने पार्टी के द्वारा बताये गये मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर पार्टी के प्रखंड सचिव आशुतोष  कृपामूर्ति,  गोविंद यादव, तुलसी रजक, मुखिया संघ अध्यक्ष सुरेश यादव, गेना लाल यादव, पूर्व प्रमुख पलटन यादव, इत्यादि के साथ  दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद थे। 

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें