Simaldubi News (Jamtara): पार्थ कुमार बने झारखंड जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष

 ग्राम

 समाचार सिमलडूबी (जामताड़ा) :

नाला विधानसभा क्षेत्र से झारखंड जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री जयंतो बनर्जी की अध्यक्षता में ओबीसी, एससी, एसटी युवा मोर्चा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव और बचे हुए पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नामों का घोषणा किया गया। 

सिमलडुबी पंचायत के बड़वा निवासी श्री पार्थ कुमार महतो, पिता श्री राम चन्द्र महतो को युवा मोर्चा के अध्यक्ष के पद पर चयन किया गया। जिनका कार्यकाल 01-06-2021 से 31-12-2024 तक का होगा। पार्टी अध्यक्ष जयंतो बनर्जी  ने नव निर्वाचित युवा मोर्चा के अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

बातचीत के क्रम में श्री कुमार ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उसमें सौ फीसदी खरा उतरने का कोशिश करूंगा। ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। नाला विधानसभा के प्रत्येक पंचायत के  अधिक-से-अधिक युवाओं को पार्टी के सिद्धांतों के साथ जोड़कर पार्टी के संगठन को मजबूत बनाऊंगा। इस दायित्व के लिए मैं पार्टी के अध्यक्ष महोदय को हृदय की गहराई से धन्यवाद देता हूँ।

     - जुली कुमारी, ग्राम समाचार सिमलडूबी (जामताड़ा). 


Share on Google Plus

Editor - विवेक, जामताड़ा (झारखंड).

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें