Simaldubi News (Jamtara): तेजस्विनी परियोजना फतेहपुर के सदस्यों द्वारा कोरोना महामारी से बचाव हेतु दीवार लेखन जारी


ग्राम समाचार सिमलडूबी, जामताड़ा: फतेहपुर  प्रखंड के महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखण्ड सरकार द्वारा संचालित तेजस्विनी परियोजना के सदस्यों द्वारा कोरोना महामारी से बचाव हेतु प्रखण्ड क्षेत्र मे गठित कुल 84 तेजस्विनी क्लब के युवा उत्पेरक किशोरी युवतियों ने दीवार पर तरह तरह के स्लोगन लिखकर लोगो को इस महामारी से बचाने हेतु जागरूक कर रही है। इसके तहत मास्क का हमेशा व्यवहार करना, दो गज दूरी का पालन करना, अनावश्यक भीड़-भाड़ वाले जगह पर जाने से बचना तथा बार बार साबुन से हाथ धोना एवं सेनिटाइजर का उपयोग करना आदि स्लोगन लिखा जा रहा हैं। ताकि आने वाली तीसरी लहर से हम सब सुरक्षित रहें।

तेजस्विनी परियोजना फतेहपुर के फिल्ड को-ओडिनेटर शान्ति गोपाल महतो ने बताया कि हम सभी का एक ही कर्तव्य है कि विकट परिस्थितियों में प्रशासन के कदम-से-कदम मिलाकर चले ताकि करोना मुक्त जामताड़ा का निर्माण कर सके। तेजस्विनी कर्मी फतेहपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतगर्त कुल 179 गाँव मे घर-घर जाकर सभी समुदाय के लोगो को जागरूक कर रहे है। इसमे तेजस्विनी परियोजना फतेहपुर के तहत 169 आंगनबाड़ी के पोषक क्षेत्र से गठित 84 तेजस्विनी क्लब के 14 से 24 आयु वर्ग के किशोरी युवतियो द्वारा लोगो को जागरूक करने हेतु  नुक्कड़ नाटक तथा दीवाल लेखन कर ग्रामीण क्षेत्र में जागरूक करने का काम कर रही हैं।

     -जुली कुमारी, ग्राम समाचार सिमलडूबी (जामताड़ा) .


Share on Google Plus

Editor - विवेक, जामताड़ा (झारखंड).

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें