Rewari News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "मन की बात" सुनने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया



रेवाड़ी मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला की अध्यक्षता में रेवाड़ी मंडल की वार्षिक बैठक तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनने के कार्यक्रम का आयोजन किया। इस बैठक का आयोजन रेवाड़ी मंडल के उपाध्यक्ष कैलाश चंद जांगिड़ के सेक्टर 18 स्थित भवन पर किया गया।  इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष हुकुमचंद यादव, अति विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद बलजीत यादव, विशिष्ट अतिथि सुनील मूसेपुर उपस्थित थे। हुकुम चंद यादव ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा बिना भेदभाव के सबका साथ सबका विश्वास कर रही है।  बलजीत यादव ने कहा कि रेवाड़ी नगर परिषद में आज सभी बिना किसी भेदभाव के कार्य समय पर हो रहे है। सुनील मूसेपुर ने कहा कि मोदी नीति के कारण ही भारत में वैक्सीन सुचारू रुप से चल रही है। दीपक मंगला ने सबका आदर, सत्कार और सम्मान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए, ताकि वो अपने परिवार के साथ साथ देश को भी इस बीमारी से दूर रखने में भूमिका निभाए। आज देश का विपक्ष इस वैक्सीन अभियान को रोकने के लिये अनेक प्रपंच कर रहा है। लोगों को विपक्ष की बातों में नही आना चाहिए। इस कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया सह प्रवक्ता वंदना पोपली, विस्तारक उमेद सिंह, सिंहराम मेहलावत, रत्नेश बंसल जिला उपाध्यक्ष सुनील ग्रोवर, पार्षद भूपेंद्र गुप्ता, जिला सह कोषाध्यक्ष गौरव शर्मा, नगर परिषद के वाइस चेयरमैन श्याम चुघ, कमल निब्बल, अशोक मुदगिल, रामपाल यादव, बिंदु गुप्ता, उपाध्यक्ष- कैलाश चंद जांगिड़, महेश स्वामी, जयमाला कौशिक, प्रेमराज, सचिव- दीपेश भार्गव, गिरीश सिंगला, तिलक गौड़, रोशन लाल, सुरेखा धींगड़ा, मीडिया प्रभारी-राजेश सैनी, आई टी सेल प्रभारी- दीपक ठाकुर और नितिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष- अजय अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू ग्रोवर, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष जगमोहन अग्रवाल, आचार्य दिलीप शास्त्री, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष जगराम, एस सी मोर्चा के अध्यक्ष निहाल सिंह, किसान मोर्चा के अध्यक्ष अशोक यादव, बलराज, योगेश त्यागी, प्रवीण ऐरन, त्रिभुवन भटनागर, नंद लाल धींगड़ा, सुरेंद्र यादव, संजय गुप्ता, अमित शर्मा, पुनीत महलावत, अरुण गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष हिसार डी एम यादव, अशोक डाटा, करण सिंह, लाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, जोगिंदर सिंह, राहुल यादव, सत्यवीर धर्मेंद्र मोरवाल अवदेश गर्ग आदि उपस्थित रहे। 



रेवाड़ी मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला की अध्यक्षता में मन की बात कार्यक्रम का कार्यक्रम सेक्टर 18 में किया जिसमें मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव अति विशिष्ट अतिथि बलजीत यादव व विशिष्ट अतिथि सुनील मूसेपुर जी रहे व प्रदेश सह प्रवक्ता वंदना पोपली पार्षद भूपेंद्र गुप्ता उपाध्यक्ष सुनील ग्रोवर कमल निंबल रत्नेश बंसल उमेद सिंह डीएम यादव सिंह राम मेहलावत रामपाल यादव वह सभी मंडल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें