Pakur News: किसानों के हित में भाजपा ने जिले भर में खेतों में उतर कर किया प्रदर्शन.


ग्राम समाचार, पाकुड़। भाजपा नेत्री मीरा प्रवीण सिंह के नेतृत्व में झारखंड सरकार द्वारा 2020-21 में किसानों से ख़रीदी गई धान की फसल का  पूरा भुगतान नहीं किये जाने के विरोध में  ज़िला मुख्यालय पाकुड़   में भारतीय जनता पार्टी एवं किसानों द्वारा  खेत में विरोध एव धारणा प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया गया। कार्यक्रम प्रभारी मीरा प्रवीण सिंह ने कहा कि फिर से धान लगाने का समय प्रारंभ हो चुका है और पिछली फसल का भुगतान ना होने के कारण किसानों के हाथों में पैसे नहीं हैं कि वे धान के बीज, बिचड़े, जुताई बुनाई, खाद, मज़दूर इत्यादि का खर्च वहन कर सकें।मजबूरन किसानों को स्थानीय साहूकारों से ऊँची दर पर क़र्ज़ लेने के लिये बाध्य होना पड़ेगा  है। सरकार को संवेदनशील होकर अविलंब पूर्ण भुगतान करना  चाहिए। कार्य क्रम में ज़िलाध्यक्ष बलराम दुबे, प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, बिश्वनाथ भगत, नगर अध्यक्ष पंकज साह, पार्वती देवी, प्राची चौधरी, पार्थ रक्षित, राजा साह, रतन भगत आदि उपस्थित रहे।

हिरनपुर मंडल के रानीपुर मे हिरनपुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा खेतों में  विरोध प्रदर्शन किया गया।इस अवसर पर जिला मंत्री जामु मरांडी ने कहा कि किसान भाइयों के धान के भुगतान अविलंब किये जाने के साथ मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना को भी चालू  करने कि बात कही ।भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री कैलाश सिंह ने बताया कि यास तूफान एवं भारी बारिश के कारण किसानों का सब्जी खेतों में ही सड़ गया और राज्य सरकार  कुम्भकर्णी निंद्रा मे सोई हुई है इससे यह साबित होता है कि राज्य सरकार किसान विरोधी है।नगरनबी मंडल अध्यक्ष अरुण चौधरी और अमृत पांडे के नेतृत्व में पिरलीपुर गांव में किसानों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।

।पाकुड़िया मंडल में अध्यक्ष बिजय भगत और ज़िला युवा मोर्चा अध्यक्ष जयसेन बेसरा के नेतृत्व में खेतों में धरना प्रदर्शन किया गया।लिट्टीपाड़ा में भाजपा नेता दानिएल किस्कू के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया।

बिरकिट्टी मंडल में मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र शेखर सिंह ने धरना प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

दादपुर मंडल में सदानंद राजवीर और विवेकानंद तिवारी, गंधाईपुर में हिसाबी राय और मनोरंजन सरकार और अन्य सभी मंडलों में मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यक्रम किये गये। उपरोक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने दी।

ग्राम समाचार, पाकुड़ राजकुमार भगत की रिपोर्ट।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें