Pakur News: किसानों के समर्थन में खेतों में उतर कर भाजपा ने किया धरना प्रदर्शन.



ग्राम समाचार, पाकुड़। प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर लगातार हो रहे वर्षा के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सरकार के नेतृत्व में पाकुड़ जिला के गंधाईपुर मंडल के अंतर्गत हीरानंदनपुर गांव के खेतों में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष-सह- कार्यक्रम प्रभारी हिसाबी राय,भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नेताद्वय शबरी पाल,अनिकेत गोस्वामी और अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सादेकुल आलम सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।धरना के क्रम में कार्यक्रम प्रभारी हिसाबी राय ने कहा कि किसान के मुद्दे पर आज भाजपा कार्यकर्तागण खेतों में उतरे हैं।प्रदेश भर में किसानों के धान क्रय कर धान के बकाया राशि के भुगतान नहीं किए जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।बीते वर्ष धान की अच्छी फसल होने से किसान काफी खुश और उत्साहित थे। झारखंड के मुख्यमंत्री के निर्देश पर नवंबर 2020 में किसानों का धान क्रय का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ था। पर एक सप्ताह के उपरांत ही कांग्रेस अध्यक्ष और सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव ने आदेश के माध्यम से  गिले धान का कारण बताकर मुख्यमंत्री के आदेश को दरकिनार करते हुए धान खरीद पर रोक लगा दिया गया । धान किसानों के घर में सड़ रहे हैं।बकाए धान के राशि का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। धान की बुवाई का  प्रारंभ होने वाला है।लेकिन सरकार के द्वारा खरीदा हुआ धान की राशि का भुगतान किसानों को अब तक नहीं हुआ किया गया है। किसान नेत्री शबरी पाल बोली कि कोरोना संकट के बीच किसानों की समस्या को भाजपा नजदीक से महसूस कर रही है इसलिए भाजपा किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है चुनाव के पूर्व झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल ने जो वादा किसानों के साथ किया था उसको भूल गई है।कार्यक्रम खेतिहर किसानगण अश्विनी कुमार झा,अदलु कुनाय तौफीक राज,डालिम शेख,मिट्ठू सरदार,बिंदु सरदार,दुलाल कुनाई,पांचू मंडल,धनंजय मंडल ,गंगा सरकार, टिंकू कुनाई,उत्तम कुनाई,भाग्यो साहा,नबो सरकार गणेश राय,परसादी   सरकार बापन सरकार इत्यादि मौजूद थे।

ग्राम समाचार, पाकुड़ राजकुमार भगत की रिपोर्ट।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें