Pakur News: भाजपा किसान मोर्चा ने की पाकुड़ नगर कार्यसमिति की घोषणा.


ग्राम समाचार, पाकुड़। स्थानीय रॉयल होटल के एक विशेष बैठक में भाजपा नगर किसान मोर्चा कार्यसमिति की  विधिवत घोषणा पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबोध मंडल भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह  के  उपस्थिति में की गई ।किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष कुंदन सिंह ने  नगर समिति की विधिवत घोषणा की किसान मोर्चा  के नगर अध्यक्ष के रूप में  कुंदन सिंह  को नगर उपाध्यक्ष, सुमित चौबे व अभिषेक गुप्ता को  नगर महामंत्री,  केशव चंद्र मिश्रा व प्रकाश जयसवाल  को किसान मोर्चा नगर मंत्री , रंजना देवी व सुमित भास्कर को नगर कोषाध्यक्ष, छोटन भगत को किसान मोर्चा नगर प्रवक्ता,बृजेश मिश्रा को मीडिया प्रभारी,नंदन रविदास को सोशल मीडिया प्रभारी, कन्हाई रजक आईटी सेल प्रभारी कुंदन झा एवं कार्यसमिति सदस्य के रूप में अनीता देवी ,मोती सेख राजेश गुप्ता के नमो की घोषणा की गई। सभी का स्वागत मला पहना कर किया   गया।भाजपा के पूर्व विधायक श्री बेनी प्रसाद गुप्ता  ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के हित में एकमात्र पार्टी भारतीय जनता पार्टी  है । जो किसानों के हित पर विचार एवं उनके समस्याओं को हल करने काम  करती है ।किसान योजना के तहत किसानों के खाते में डायरेक्ट राशि भेजने का काम नरेंद्र मोदी सरकार  के द्वारा  किया जा रहा है ।किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबोध मंडल  ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि पाकुड़ जिला में किस प्रकार खेती वाले जमीन को किसानों से ले लिया जाता है और उस जमीन पर माइंस हेतु उपयोग किया जाता है जिससे वह जमीन पूरी तरह से बर्बाद हो जा रहा है ।  सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। मौके पर जिला उपाध्यक्ष अक्षय पांडे किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता विक्रम कुमार मिश्रा भाजपा के नगर महामंत्री सोहन मंडल नगर महामंत्री  पार्थ रक्षित, नगर कोषाध्यक्ष राजा साह युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष जीतू सिंह  उपस्थित थे  कार्यक्रम का संचालन भाजपा के नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह ने किया।

ग्राम समाचार, पाकुड़ राजकुमार भगत की रिपोर्ट।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें