Pakur News: झामुमो ने भगवान बिरसा मुंडा की 121वी पुण्यतिथि मनाई.


ग्राम समाचार, पाकुड़। नगर स्थित बिरसा चौक में, झामुमो जिला अध्यक्ष  श्याम यादव के नेतृत्व में, आदिवासियों के मसीहा बिरसा मुंडा की याद में झामुमो कार्यकर्ताओं ने121वी पुण्यतिथि पर झामुमो जिला अध्यक्ष  श्याम यादव  ने भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके चरणों में नमन  किया और कहा की भारतीय इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा एक ऐसे नायक थे,जिन्होंने अपने क्रांतिकारी चिंतन से उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया। भगवान बिरसा मुंडा ने काले कानूनों को चुनौती देकर बर्बर ब्रिटिश साम्राज्य को असमंजस में डाल दि ए थे   वे सच्चे देशभक्त थे,उन्होंने आजादी की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाई थी एवं पूरे मनोयोग से अपने लोगों की सेवा की,साथ ही उन्होंने 1894 में मुंडा विद्रोह का नेतृत्व किया और अपने जीवन काल में ही एक महापुरुष का दर्जा प्राप्त किया।उन्हें इलाके के लोग धरती बाबा के नाम से पुकारते एवं पूजते थे। प्रारंभ में वे एक सुधारवादी थे, बाद में उन्होंने अंग्रेज के खिलाफ बहुत सारे विद्रोह किए और लड़ाई लड़ने लगे,इसलिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 1897 ई0 में जेल से रिहा हुए। कोटा टू में जर्मन मिशन चर्च चला दिया। अनेक हिंसक आंदोलन करने के कारण गिरफ्तार कर लिए गए फिर भी बिरसा मुंडा जेल से ही आंदोलन चलाते रहे। 9 जून 1900 ई0 को बिरसा की हैजा से जेल में ही मृत्यु हो गई। बिरसा मुंडा का सामाजिक एवं राजनीतिक आंदोलन, भारत के आंदोलनों में आदर के साथ याद किया जाता है।उनका देश के प्रति बलिदान की भावना  देश कभी नहीं भूलेगा।मौके पर झामुमो जिला संयुक्त सचिव ममहूद आलम,जिला युवा सचिव उमर फारूक,नगर अध्यक्ष मनोज ठाकुर,नगर सचिव रियाज अंसारी,नगर उपाध्यक्ष वंशराज गोप, जिला सदस्य नूर आलम,प्रकाश सिंह,मिथिलेश घोष, तनवीर हुसैन,प्रखंड उपाध्यक्ष मुस्लुदीन सेख, जीकरहट्टी अजफरुल सेख,नसीपुर पंचायत दानारूल सेख ,  कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

ग्राम समाचार, राजकुमार भगत की रिपोर्ट।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें