Nala News (Jamtara) : भाजपा किसान मोर्चा ने किया वृक्षारोपण

ग्राम समाचार ,नाला (जामताड़ा): भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश के निर्देशानुसार शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नाला प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव कस्बा में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबल चंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण करते हुए पूरे पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबल चंद्र सिंह ने सभी लोगों से वृक्षारोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज कोरोना काल में जिस तरह ऑक्सीजन का महत्व को रेखांकित किया,जिससे स्पष्ट हो गया कि *पर्यावरण है तभी धरती पर जिंदगी है*, इसलिए पर्यावरण को स्वच्छ रखना बहुत ही महत्वपूर्ण है।जिसके लिए पेड़ लगाना आवश्यक है, वृक्ष की महत्त्व से स्पष्ट है कि एक पेड़ लगाना अश्वमेघ यज्ञ करने के बराबर है। इसलिए आप सभी से विनम्र निवेदन है कि एक वृक्ष अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि जामताड़ा जिले में 14 मंडल हैं सभी मंडलों में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया है पूरे जिले में 1400 सौ पौधा लगाने का लक्ष्य है जो सभी मंडलों के मंडल पदाधिकारी, मंडल के कार्यसमिति, जिले के सभी पदाधिकारी, जिले के सभी कार्य समिति के सदस्य भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जो जिले में रहने वाले है ।

सभी ने कार्यक्रम को सफल किया इसलिए मैं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष के नाते सभी को दिल से धन्यवाद देता हूं।

फोटो--वृक्षारोपण करते भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं अन्य


मधुमिता कुमारी, ग्राम समाचार नाला( जामताड़ा)


Share on Google Plus

Editor - विवेक, जामताड़ा (झारखंड).

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें