Jamtara News: श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस मनाया

 भाजपाईयों द्वारा मनाया गया डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी की बलिदान दिवस | 


ग्राम समाचार,नाला (जामताड़ा):

 बुधवार को नाला , खैरा, सालुका , महुलबना सहित विभिन्न जगहों में भाजपा कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई | इस अवसर पर भाजपाईयों द्वारा डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमुर्ति पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित की गई साथ ही उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया | इस दौरान भाजपा कार्यालय खैरा में कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुबल चन्द्र सिंह , नाला नीचेपाड़ा पार्टी कार्यालय में मंडल अध्यक्ष जितेन राउत , महुलबना बुथ में कार्यक्रम की अध्यक्षता बीस सुत्री अध्यक्ष संतोष भोक्ता ने की | इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा सुबल चन्द्र सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी महान राष्ट्रवादी नेता व चिंतक एवं जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष थे | उन्होंने "एक देश में दो विधान , दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे" का नारा दिया था साथ ही उन्होंने देश की एकता व अखंडता हेतु अपने प्राणों की आहुती दे दी | मौके पर खैरा भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह , मंडल अध्यक्ष निपेन सिंह , एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप हेम्ब्रम , मंडल महामंत्री वरूण मंडल , देवेन माजी , लखन बेसरा , अजित मंडल , समीर घोष , युवा मोर्चा के सिटु सिंह,सुभाष यादव, सुकुमार यादव, राजकुमार यादव, उत्तम मंडल, राजेन मंडल, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा दिपक मंडल, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा राजु मंडल के अलावे नाला नीचेपाड़ा पार्टी कार्यालय में आशिष बनर्जी, महामंत्री कार्तिक गोरांई, नाला प्रभारी सजल कर, प्रखंड उपाध्यक्ष काजल बाउरी, परिमल घोष वहीं खैरा मंडल के महुलबना बुथ में जिला महामंत्री प्रभाष हेम्ब्रम , सोशल मिडिया सह प्रभारी अमीत सिंह, युवा मोर्चा खैरा मंडल महामंत्री मोहित भोक्ता , वरिष्ठ जिला कार्यकारिणी सदस्य भोलानाथ सिंह आदि पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजुद थे |

फोटो--डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाते भाजपा कार्यकर्ता।

मधुमिता कुमारी, ग्राम समाचार नाला( जामताड़ा)

Share on Google Plus

Editor - विवेक, जामताड़ा (झारखंड).

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें