Jamtara News: टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान


ग्राम समाचार फतेहपुर:

प्रखंड विकास पदाधिकारी, फतेहपुर के निर्देशानुसार दिनांक 15.06.2021(मंगलवार) सिमलडुबी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिमलडुबी में एकदिवसीय  टीकाकरण शिविर आयोजित किया जाना हैं। इस शिविर में अधिक-से-अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो उसके लिए सोमवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। 

पूछताछ के क्रम में अभियान टीम के सदस्य गिरधर प्रसाद राउत द्वारा बतलाया गया कि वेक्सीनेशन के संबंध में व्यक्तियो के मन मे तरह-तरह की  शंकायें थी सर्वप्रथम उसे दूर किया गया। दूसरा कारण यहाँ के अधिकतर ग्रामीण व्यवसाय से जुड़े रहने के कारण  सुबह होते ही बाहर चले जाते हैं, फिर शाम को वापस लौटते हैं। तीसरा  यहाँ के मोहली समुदाय के लोग अपनी शिल्प कला में ही वयस्त रहते हैं। 

इस जागरूकता अभियान टीम में पारा शिक्षक गिरधर प्रसाद राउत, उप मुखिया राजीव कुमार यादव, पंचायत सचिव नूर अली, ग्रामीण आशीष कुमार मंडल, SHG पाटनपुर के सुधीर मरांडी आदि ने भाग लिया।

   -जुली कुमारी, ग्राम समाचार सिमलडूबी (फतेहपुर). 



Share on Google Plus

Editor - विवेक, जामताड़ा (झारखंड).

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें