Jamtara News: सुहाग की रक्षा और दीर्घायु के लिए किया वट सावित्री व्रत


ग्राम समाचार फतेहपुर: सुहागिनों द्वारा वट सावित्री पर्व फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र में बड़े धूमधाम, भाक्ति और श्रद्धाभाव से मनाया गया। महिलाओं द्वारा बरगद पेड़ों के समक्ष विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर पति के लिए लम्बी उम्र की दुआ माँगी गयी। वेदों में वर्णित यह पर्व पति-पत्नी के बीच के श्रद्धा और समर्पण के प्रतीक माने जाते हैं तथा हिन्दु धर्म में विशिष्ट स्थान रखते हैं। मान्यता के अनुसार इस व्रत को पुर्ण कर सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान को पुनर्जीवित किए थे।

सुहाग की रक्षा तथा संतान की प्राप्ति के लिए महिलाएँ उपवास रखकर, नए वस्त्र धारण कर सोलह श्रृंगार के साथ विधिपूर्वक बांस का पंखा, पूड़ी- पकवान, पांच तरह के फल, फूल, बेलपत्र, अक्षत् , कुमकुम, पीला सिन्दूर, मौली, दीपक, अगरवत्ती, लड्डू , ठेकुआ आदि के साथ वट वृक्ष के नीचे पूजा करती हैं। वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु, महेश तीनों का वास स्थान माना जाता हैं इसलिए महिलाएँ मंगल धागा बाँधते हुए परिक्रमा करती हैं तत्पश्चात एक दूसरे को सिंदूर लगाती हैं।

     -जुली कुमारी, ग्राम समाचार सिमलडूबी (फतेहपुर) :


Share on Google Plus

Editor - विवेक, जामताड़ा (झारखंड).

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें