Jamtara News: मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन

 ग्राम समाचार फतेहपुर: शुक्रवार को सिमलडूबी पंचायत अन्तर्गत मंझलाडीह गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में भव्य दुबे बाबा मंदिर निर्माण को लेकर पुजारी रविन्द्र नाथ झा, गौर किशोर झा व वैद्यनाथ झा के सानिध्य में विधि पूर्वक भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस दौरान दुबे बाबा मंदिर निर्माण का स्वरूप के बारे में बिंदुवार चर्चा किया गया। बताया गया कि यहां पर मन्नत से लेकर पूजा अर्चना करने के लिए दूर दराज क्षेत्र से काफी संख्या में श्रद्धालु नियमित पहुंचते हैं। बाबा भोलेनाथ व दुबे बाबा की कृपा से भक्तों की सारी मुरादे पूर्ण होती हैं। विशेष कर आषढ़ माह में श्रद्धालु के द्वारा मंदिर परिसर में विराजमान दुबे बाबा का पूजा अर्चना एवं श्रावन माह में शंकर भगवान को जलार्पण करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती है।

 इस मौके पर जवाहरलाल महतो, योगेन्द्र सिंह, तारक नाथ यादव, तापस कुनुई, गौतम मित्र, भगीरथ सिंह, पिन्टु घोष, गोपीनाथ महतो, अशोक मिस्त्री, निमाई चन्द्र महतो आदि उपस्थित थे।

फोटो : भूमि पूजन करते पुजारी रविन्द्र नाथ झा ।

 


   -जुली कुमारी, ग्राम समाचार सिमलडूबी (फतेहपुर) . 


Share on Google Plus

Editor - विवेक, जामताड़ा (झारखंड).

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें