Jamtara News: कोविड-19 टीकाकरण बढ़ाने के लिए पंचायत में बैठक

 ग्राम समाचार फतेहपुर:


अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग के पत्रांक 357 (HNS) दिनांक 02.06.2021 के आलोक में उपायुक्त, जामताड़ा के आदेश ज्ञापांक 404 (गो०)/दिनांक 06.06.2021 द्वारा निर्देशित किया गया है कि 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लाभार्थियों में कोविड-19 टीकाकरण अच्छादन बढ़ाने हेतु  08.06.21 मंगलवार को एक जागरूकता बैठक पंचायत भवन सिमलडुबी में हुआ। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी फतेहपुर,पंचायत सचिव, मुखिया,उपमुखिया, पंचायत के सभी वार्ड सदस्य, शिक्षक, पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका, साहिया, जल साहिया आदि उपस्थित थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बतलाया गया कि अभियान में टीकाकरण का दर धीमा हैं,जिससे लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो रही है, इस कारण लक्ष्य की प्राप्ति हेतु आप सभी को ग्रामवार एक टीम का गठन कर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करना हैं, ताकि टीकाकरण की लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकें।


मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार, पंचायत सचिव नूर अली, मुखिया हरेन्द्र पुजहर, उप मुखिया राजीव कुमार यादव, वार्ड सदस्य गौतम महतो, शिक्षक बनमाली महतो, बिष्णु पद महतो, गिरिधारी राउत, सुखमय महतो, राम महतो, अरविन्द महतो, आंगनबाड़ी सेविका संगीता यादव, दीपाली यादव, साहिया शरमा देवी आदि उपस्थित थे।

       - जुली कुमारी, ग्राम समाचार, सिमलडूबी (फतेहपुर) . 


Share on Google Plus

Editor - विवेक, जामताड़ा (झारखंड).

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें