Jamshedpur New: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 121वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।



ग्राम समा़चा संवाददाता, जमशेदपुर/रांची:  मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 121वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि शोषित और वंचितों के अधिकारों के लिए शोषकों के खिलाफ उलगुलान छेड़ने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा जी के पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।

मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे राज्य को ऐसे वीर महापुरुषों ने मार्गदर्शन किया है। आज हमसभी को देश और समाज के लिए  कार्य करने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा के पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार भगवान बिरसा मुण्डा के सपनों का राज्य बनाने के लिए कटिबद्ध है। उनके विचार और आदर्शों पर चलकर खुशहाल झारखंड बनाना है।

कालीदास मुर्मू, जमशेदपुर।


Share on Google Plus

Editor - कालीदास मुर्मू , जमशेदपुर

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें