Fatehpur News (Jamtara): तेजस्विनी परियोजना फतेहपुर इकाई ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

 ग्राम समाचार


फतेहपुर, जामताड़ा:

झारखण्ड सरकार द्वारा संचालित तेजस्विनी परियोजना फतेहपुर प्रखण्ड इकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर फतेहपुर प्रखण्ड क्षेत्र के 179 गाँव के 169 आंगनबाड़ी मिलाकर 84 तेजस्विनी क्लबों में किशोरी युवतियाँ तथा तेजस्विनी परियोजना के सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण जोर-शोर के साथ किया गया ।

जिसमे प्रखण्ड इकाई फतेहपुर के सदस्यों तथा संकुल अंतगर्त तेजस्विनी कल्बों के सभी कर्मी गणो ने एक एक पेड़ लगाकर पर्यावरण संतुलन करने हेतु अपना शत प्रतिशत योगदान दिया तथा चार्ट पेपर मे स्लोगन लिखकर व्यक्ति को जागरूक किया। 

पर्यावरण है सबकी जान, 

वृक्ष लगाकर करो इसका सम्मान।


 एक बात जो सबसे जरूरी है,

प्रकृति हमारे जीवन की धुरी है।


इस अवसर पर तेजस्विनी परियोजना फतेहपुर के प्रखण्ड क्षेत्रीय समन्यवक शान्ति गोपाल महतो ने वृक्ष लगाते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा पहली बार विश्व पर्यावरण 5 जून 1972 ई मे मनाया गया एवं 1972 ई के बाद से हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसलिए पर्यावरण संतुलन रखने हेतु भारत के हर नागरिक को कम-से-कम एक पेड़ अवश्य लगाए।

 इस मौके पर फिल्ड को-ओडिनेटर बापन मंडल, संकुल समन्यवक बिकास चन्द्र मंडल, कुर्बान मियाँ, प्रियंका साहा, बकुल मंडल, मिलन मंडल, युवा उत्पेरक सलमा खातुन, लक्ष्मी कु वाउरी, सबिता देवी, उर्मिला सोरेन, गौरबी धोष, गौरी कुमारी, सिमा कुमारी, माला कुमारी, सेफाली मुर्मु आदि से पेड़ लगाकर पर्यावरण संतुलन करने हेतु अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

     - जुली कुमारी, ग्राम समाचार फतेहपुर (जामताड़ा) . 



Share on Google Plus

Editor - विवेक, जामताड़ा (झारखंड).

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें