ग्राम समाचार,चांदन,बांका। ज्ञात हो कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जिले के कई प्रखंडों को कैबिनेट में पारित कर नगर पंचायत बनाने की घोषणा किया गया था। जिसमें कटोरिया भी नगर पंचायत बनने में शामिल था। घोषित होते ही कटोरिया बाजार के व्यवसाई एवं कटोरिया मुखिया प्रदीप गुप्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई शुभकामना देते हुए मिठाई बांटकर गुलाल लगाते हुए कटोरिया नगर पंचायत को गोरवान्वित महशुस किया। जिसे लेकर बांका जिलाधिकारी सुहर्ष भगत की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें नवगठित नगर
पंचायत कटोरिया से संबंधित कार्यालय का सुचारू रूप से संचालन को लेकर वर्तमान चांदन बीसीओ को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक प्रतिनियुक्त कर दिया। नगर पंचायत के संबंधित अन्य कार्यों को आवश्यक सहयोग प्रधान के लिए अन्य कर्मियों को प्रतिनियुक्त अगले आदेश तक की गई इसमें मुख्य रूप से तकनीकी सहायक एवं कनीय अभियंता के रूप में तथा प्रखंड तकनीकी सहायक विना पानी पिरोई, लिपिक प्रखंड कार्यालय के निम्न वर्गीय लिपिक रितम कुमार, लेखापाल सह आईटी
सहायक सह लेखापाल प्रेरित कुमार एवं कार्यपालक सहायक मोहम्मद अनवर जी को प्रतिनियुक्ति किया गया। इसी क्रम में बांका डीएम सुहर्ष भगत ने उपरोक्त सभी पदाधिकारियों कर्मियों को दिशा निर्देश देते हुए बताया कि अपने अपने आवंटित कार्यों के अतिरिक्त नगर पंचायत कटोरिया से संबंधित कार्यों को नियमानुसार कार्य करते हुए निष्पादन करेंगे। इस संबंध में चांदन बीसीओ सह नगर पंचायत कटोरिया के
पर्यवेक्षिय प्राधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि मैं अपनी कार्य को कुशलतापूर्वक नगर पंचायत के सभी कार्य को करूंगा जिससे लोगों का भरपूर सहयोग करने की अपील करता हूं उन्होंने यह भी बताया की नगर पंचायत कटोरिया की पर्यवेक्षीय पदाधिकारी के रुप में सोमवार 21 जून 2021 को पदभार ग्रहण किया जाएगा। पदभार ग्रहण करती ही कटोरिया नगर पंचायत को चाहूं ओर विकास की ओर ले जाने का काम करूंगा।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें