Chandan News: 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र के पहरीडिह में आज विश्व में पर्यावरण दिवस के अवसर पर चांदन सीओ प्रशांत शांडिल्य, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी भोला दास, नवार्ड संयोजक अरुण मिश्रा के अध्यक्षता में कुल 1 एकड़ में 80 पौधा लगाया गया। ज्ञात हो कि,कोरोना के इस संक्रमण काल के भयावह परिस्थितियों के बीच पर्यावरण दिवस मनाया गया। तथा नाबार्ड अधिकारियों के साथ अन्य लोगों ने कहा की 

पर्यावरण दिवस की महत्व क्या है । इसे अब शायद ही किसी को बताने या समझाने की आवश्यकता है। और पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम सभी पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लें ताकि आने वाली हमारी पीढियां कम से कम सुरक्षित हो सके। विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ की और से की गई थी। पर्यावरण 

दिवस की शुरुआत स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम से हुई थी। इसी दिन यहां पर दुनिया का पहला पर्यावरण सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन के दौरान ही संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की भी नींव पड़ी थी। जिसके चलते हर साल विश्व पर्यावरण दिवस आयोजन का संकल्प लिया गया। जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग के साथ दर्जनों महिलाएं उपस्थित होकर अपने अपने हाथों से पौधा लगाएं। 

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें