Chandan News: प्रखंड क्षेत्र के तीन स्थानों पर 110 लोगों ने लिया कोरोना टीका, 267 लोगो की हुई कोरना जॉच

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के आलोक में प्रखण्ड प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार चलाये जा रहे टीकाकरण जागरूकता अभियान का असर अब दिखने लगा है। एक तरफ जहाँ स्वास्थ्य विभाग की ओर से दर्दमारा बाॅर्डर पर शिविर लगाकर प्रतिदिन झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार राज्य के बांका जिला की सीमा मे प्रवेश करने वाले प्रवासियों की 

कोविड-19 की जांच कर रही है। जिसमें आज शनिवार को मेडिकल टीम के द्वारा एन्टिजन कीट से 187 लोगों का कोरोना जाँच किया गया। साथ में आर टी पी सीआर के लिए 65 एवं ट्रूनेट का 10 सैंपल लिया गया। कुल 267 लोगों की कोरोना जाॅच की गयी।वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन के टीम द्वारा 80 लोगो का इंटर स्तरीय प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के प्राचार्य सुमन सिंह के मौजूदगी में टीकाकरण किया गया। 

वही प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय (सूईया) घुठिया में 10 लोगों सहित कुल 90 लोगों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य प्रबंधक डाॅ यशराज ने बताया कि 18+आयु वर्ग के 80 लोगों का टीकाकरण किया गया। साथ ही 45+ आयु वर्ग वाले 10 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया। जिसमें मौजूद डॉक्टर के अलावे लैब टेक्नीशियन चंदन कुमार,राजेंद्र कुमार पंडित, एक्सरे कमलेश कुमार, एएनएम मौजूद थे। 

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें