ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
बांका विकास मंच ने बौंसी प्रखंड में मंच की इकाई का गठन कर दिया है। गुरुवार को इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। वही बांका विकास मंच के अध्यक्ष उदयन कुमार सिंह द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुंदन कुमार साह बांका विकास मंच की बौंसी इकाई के अध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकि उपाध्यक्ष एवं आईटी सेल प्रमुख की जिम्मेदारी निर्मल कुमार झा को दी गई है। वहीं लोकेश आनंद मंच की बौंसी शाखा के सचिव एवं राहुल कुमार कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। जबकि रूपेश कुमार सिंह को
सदस्यता प्रभारी बनाया गया है। इस संदर्भ में जारी पत्र में पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि, मंच के क्रियाकलापों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। साथ ही मंच द्वारा किए जा रहे कार्यों को आम लोगों तक पहुंचाने में सफलता हासिल करेंगे। बांका विकास मंच की बौंसी इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मंच के संस्थापक संरक्षक रोहित कश्यप, अध्यक्ष उदयन कुमार सिंह, सचिव अंकित रंजन अंकू एवं मनोज झा सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों पर उनके खड़े उतरने की उम्मीद जताई है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें