Bounsi News: जंगल के महुआ गाछ में लटका हुआ मिला एक 22 वर्षीय आदिवासी युवती का शव

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

22 वर्षीय आदिवासी युवती की लाश महुआ गाछ से लटका हुआ मिला है। जानकारी के अनुसार बौंसी थाना क्षेत्र के खिजुर मुड़िया गांव की 22 वर्षीय प्रियांशु हांसदा की लाश गांव के बाहर उत्तर माली जंगल पहाड़ी के छोर पर एक महुआ वृक्ष से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष राज किशोर सिंह, इंस्पेक्टर गोपाल नारायण सिंह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर तफ्तीश की। कांड का अनुसंधान एएसआई बनारसी प्रसाद कर रहे हैं। पुलिस ने लाश बरामद कर अंत्यपरीक्षण के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी हो कि, स्वर्गीय महाशय हांसदा की पुत्री प्रियांशु की मां रानी मुर्म  ने बताया कि, आठ दिन पहले से ही उसकी पुत्री लापता थी। जब कि मामा के यहां आए बारात,शादी के बाद लोकनिया के 

रूप में और कई लड़की के साथ पोड़ैया थाना क्षेत्र के अम्बार गांव में गई थी। जहां से अन्य अरोतिया,लोकनिया,लड़की सब लौट कर आ गई। लेकिन प्रियांशु नहीं लौटी। प्रियांशु के नहीं लौटने पर जब उसके बारे में पूछने पर बताया कि, प्रियांशु को गांव के गणेश मुर्मू अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गया है। कई दिनों से खोजबीन की जा रही थी। इसी बीच अचानक मंगलवार की संध्या गांव के लोगों ने पहाड़ी के महुआ गाछ में एक लाश रस्सी के सहारे लटका हुआ रहने के बारे में बताया। जानकारी हो कि, उस लड़की की शादी एक साल पहले बारापगार के पलटन मुर्मू के पुत्र साहब मुर्मू के साथ हुई है। यह अपने मायके में ही रह रही थी। इसका प्रेम प्रसंग गणेश मुर्मू के साथ बताया गया है। लड़की का बड़ा भाई कृष्णा हांसदा और बड़ी बहन मनीषा हांसदा है। वहीं बसमता से उसकी मौसी संजू मुर्मू घटना की खबर सुनकर पहुंच गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें