ग्राम समाचार,चांदन,बांका। जिला अधिकारी बांका सुहर्ष भगत के निर्देश पर सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बांका पुलिस प्र०अ०नि सुदर्शन यादव दल बल के साथ कटोरिया पेट्रोल पंप रेलवे ब्रिज के समीप देवघर कटोरिया मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें सड़क पर चलने वाले दो पहिया चार पहिए वाहनों को रोक रोक कर हेलमेट की टिक्की इंश्योरेंस सीट बेल्ट इत्यादि का जांच किया गया।
जिसमें बाइक सवारियों या अन्य सवारियों के कागजात एवं कानून का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूला गया जिसमें शाम 6:00 बजे तक ₹6000 राजस्व वसूली किया गया। इस अभियान से सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की सुगबुगाहट को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैदी दिखाते हुए लोगों को कोरोना गाइडलाइन पाढाते देखा गया।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें