बौंसी न्यूज: पोखर से 12 वर्षीय बालक का किया गया शव बरामद, परिजनों में मचा कोहराम

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

बंधुवाकुरावा थाना क्षेत्र के मनियारपुर गांव के समीप गुहिया पोखर से 12 वर्षीय बालक का शव बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार मनियारपुर गांव निवासी निरंजन मंडल का 12 वर्षीय पुत्र डब्लू कुमार का सब गुहिया पोखर से बरामद किया गया। डब्लू की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि डब्लू कुमार रविवार की रात से ही घर से लापता था। रविवार की शाम तक वह परिवार के लोगों के साथ था। परिजनों के मुताबिक उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। डब्लू कुमार रविवार की रात चुपके से घर से निकल गया था। घर वालों ने रात में बहुत खोजबीन की। परंतु उसका 

पता नहीं चला। परिवार के लोगों को क्या पता था कि, सुबह उसकी लाश मिलेगी। सुबह किसी ने बालक की लाश गांव के समीप गुहिया पोखर में देखी तो, घरवालों को सूचना दी। घरवालों ने मौके पर पहुंचकर उसकी पहचान की। किसी तरह उसकी लाश पोखर से निकाली गई। लाश निकलते ही परिजनों के रोने की चित्कार से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। इस हादसे के बाद परिवार के लोगों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। वही बंधुवाकुरावा थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि, परिजनों के द्वारा थाना में किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें