Rewari News : भारतीय किसान यूनियन ने कृषि कानूनो के विरोधस्वरूप काला दिवस मनाते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

भारतीय किसान यूनियन(चढूनी) जिला रेवाड़ी संगठन के जिला प्रधान समय सिंह की अगुवाई में रेवाड़ी जिले के पालहावास कस्बे में आज सर्वप्रथम बुध्द पुर्णिमा के पावन पर्व पर भगवान बुद्ध की जीवनी को याद करते हुए गत छह माह से आंदोलनरत किसान भाइयों को भगवान बुद्ध द्वारा दिये गए प्रेम और शांति के संदेश के अनुसार अपने मजबूत आत्मविश्वास से सकारात्मक कठोर परिश्रम करते रहने की अपील करते हुए ऐतिहासिक किसान आंदोलन को मांगे नही माने जाने तक किसान आंदोलन को जारी रखने की अपील की ।

सँयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर जिला प्रधान समय सिंह ने अपने जिला रेवाड़ी के पदाधिकारी एवम किसान कार्यकर्ताओ के साथ केंद्र सरकार द्वारा किसानों के आंदोलन को चलते हुए छह माह का समय बीत जाने के बाद भी थोपे गए तीनो काले कृषि कानूनो को रद्द नही करने,एम एस पी का कानून नही बनाये जाने के विरोध में"काला दिवस" मनाते हुए  हाथों में काले झंडे लेकर और सर पर काला पटका बांध कर गाँव पालहावास में विरोध परदर्शन किया ।साथ ही तानाशाही केंद्र सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते हुए किसानों की दोनो जायज मांगे शीघ्र मांग लिए जाने के लिए केंद्र सरकार को चेतावनी भी दी कि आंदोलनरत किसानों की मांगे नही माने जाने तक किसानों का आंदोलन जारी रख्खा जाएगा ।     


    

इस विरोध परदर्शन में समय सिंह जिला प्रधान के साथ जिला युवा प्रधान कमल सिंह यादव,जिला उप प्रधान कुलदीप सिंह भुड़पुर, बावल ब्लाक प्रधान जगदीश गुजर, कोसली ब्लाक प्रधान सवाचन्द नम्बरदार रोजहुवास, सामाजिक न्याय मिशन के महासचिव महावीर गुजर, रोजहुवास के पूर्व सरपंच बलवान सिंह, रेवाड़ी ब्लाक के उप प्रधान गूगन सिंह उर्फ राजकुमार, एडवोकेट उमेश यादव पालहवास एवम धर्मेश किसनगढ़ आदि किसान नेता मौजूद रहे।



     अंत मे जिला प्रधान समय सिंह की अगुवाई में लिसाना गांव में महिला किसान रिटायर्ड प्रिंसिपल लक्ष्मी लिसाना के निवास पर संगठन पदाधिकारियो एवम कार्यकर्ताओ की संगठन की आगे की रणनीति तैयार करने के लिए एक विशेष अहम बैठक का भी आयोजन किया गया जिसमें संगठन के भविष्य के कार्यकलपो के बारे में विस्तृत विचार विमर्श किया गया जिस पर निकट भविष्य में काम किया जाएगा ।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें