Rewari News : भाजपा रेवाड़ी मंडल की बैठक आयोजित, 30 को मनाया जायेगा सेवा दिवस

भाजपा रेवाड़ी मंडल के मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला की अध्यक्षता में केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर सेवा सेवा दिवस के रूप में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुनील ग्रोवर मंडल प्रभारी के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में 30 मई को सेवा दिवस मनाने पर चर्चा की गई। जिसके लिए रेवाड़ी मंडल में दस टोलियां बनाई गई एवम दस टोली प्रमुखों की नियुक्ति की गई। सभी टोलियां द्वारा मंडल के सभी वार्डो में मास्क सेनेटाइजर व पत्रक बाटे जायेंगे। 



बैठक में जिला उपाध्यक्ष एवम पार्षद भूपेंदर गुप्ता विशेष रूप उपसिथत रहे। मंडल उपाध्यक्ष जयमाला कौशिक, मंडल महामंत्री संजय चौहान, दीपक नाडिया मंडल सचिव, दीपेश भार्गव, गिरीश सिंगला, रोशन लाल, सुरेखा ढींगरा मंडल कोषाध्यक्ष, अजय अग्रवाल, दलीप गुप्ता, मंडल एससी मोर्चा अध्यक्ष निहाल सिह, कार्यकारणी सदस्य प्रवीण कुमार, नंदलाल ढींगरा व चक्रेश जैन आदि मौजूद रहे। 

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें