Pakur News: भाजपा चाईबासा के पूर्व सांसद रहे लक्ष्मण गिलुआ के निधन पर कार्यकर्ताओं ने किया शोक सभा का आयोजन दी श्रद्धांजलि


ग्राम समाचार, पाकुड़। भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह के नेतृत्व में स्थानीय रूद्र नगर के सामुदायिक भवन में कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व चाईबासा के पूर्व सांसद रहे लक्ष्मण गिलुआ जी के निधन पर कार्यकर्ताओं के द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं के द्वारा बारी-बारी से लक्ष्मण गिलुआ के चित्र पर पुष्प अर्पित की एवं 2 मिनट का मौन रख भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह ने कहा कि आदरणीय लक्ष्मण गिलुआ  विनम्र स्वभाव व मृदुभाषी व्यक्ति थे ।वह जनहित में कई समस्यायों का हाल किया है।उनके निर्धन से झारखंड की राजनीतिक में आई शून्यता  की भरपाई नहीं हो सकती है। लक्ष्मण गिलुआ का संसदीय कार्यकाल को भुलाया नहीं जा सकता ।उन्होंने संसद में  कई कीर्तिमान स्थापित किए है।शोक सभा कार्यक्रम  का संचालन नगर महामंत्री पार्थ रक्षित ने किया। भाजपा नगर के महामंत्री पार्थ रक्षित नगर उपाध्यक्ष पिंका पटेल संजय सरकार नगर कोषाध्यक्ष राजा साह युवा मोर्चा जिला महामंत्री रवि शंकर झा नगर अध्यक्ष रतन भगत भाजपा नेता ऋषि सिंह राहुल कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें